UP Weather Update: UP में भीषण गर्मी के बीच आज प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है. तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि रातें भी राहत नहीं दे रहीं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update (तस्वीर: ITG)
UP Weather Update (तस्वीर: ITG)
google news

Uttar Pradesh mausam: देशभर के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों के अधिकांश हिस्से तेज तपिश की चपेट में हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में झुलसाने वाली लू चली और रातें भी बेहद गर्म दर्ज की गईं. प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया. यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.