UP Weather Update: यूपी में थमा बारिश का सिलसिला, अब झुलसाएगी 'लू', मौसम विभाग का 17 मई के लिए पूर्वांचल-बुंदेलखंड समेत कई जिलों में बड़ा अलर्ट
UP Weather Update 17 May: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद अब पूर्वांचल और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में भीषण लू का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. बांदा 43.6 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, और मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे के बीच लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
UP Weather U[date 17 May: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर हो रही बारिश, ठंडी हवाओं और बादलों की लुकाछुपी का दौर अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मई के शुरुआती 15 दिनों में यूपी वालों को जिस खुशनुमा मौसम और राहत भरी फुहारों ने सुकून दिया था, वह अब बीत चुकी हैं. सूरज देवता के तेवर अब पूरी तरह से तल्ख हो चुके हैं और पूरा सूबे भीषण गर्मी की एक नई और खतरनाक लहर का सामना करने जा रहे है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 17 मई को लेकर राज्य के कई हिस्सों में 'हीटवेव' (लू) का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है.