UP Weather Alert: यूपी आज और कल भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60 Km/h की तेजी से चलेंगी हवाएं!
उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट. लखनऊ, नोएडा, कानपुर और मेरठ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज. जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
uttar pradesh weather alert: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. दो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने आज यानी 4 अप्रैल के लिए यूपी के कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.