इजरायल के एक बंकर में बलिया के यादव जी ने ओढ़ ली रजाई, वीडियो शेयर कर शिवा ने कहा- बम फूट रहे...बाकी राम बचाए
इज़रायल-ईरान संघर्ष के बीच सिद्धार्थनगर का युवक शिवा सिंह वहां फंसा है. हमलों के सायरन, बंकरों में शरण और धमाकों के वीडियो परिवार तक पहुंचे तो घर में दहशत फैल गई. परिजनों ने सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है.
ADVERTISEMENT

UP youth stuck in Israel
UP youth stuck in Israel: ईरान और इज़रायल के बीच जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार की हमले में मौत की खबर सामने आई. इसके जवाब में ईरान ने कई अरब देशों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए. इस बढ़ते तनाव के बीच वहां घूमने या काम के सिलसिले में गए भारतीय नागरिकों के परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है.