UPPSC Topper story: पंचर की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी अफसर, UPPCS में हासिल की 210वीं रैंक, संघर्ष की कहानी जीत लेगा दिल

UPPCS result 2026: बुलंदशहर की गायत्री वर्मा ने साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे गरीबी भी हार मान जाती है. टायर पंचर की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी ने UPPCS परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर अफसर बनने का सपना पूरा किया. उनकी संघर्ष भरी कहानी आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

ADVERTISEMENT

UPPSC Topper Gayatri Verma success story
UPPSC Topper Gayatri Verma success story
google news

UPPSC Gayatri Verma success story: उत्तर प्रदेश में UPPCS का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके बाद लगातार छात्रों के संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सामने आई. ऐसी ही एक कहानी बुलंदशहर से सामने आई है. यहां एक मामूली टायर पंचर की दुकान चलाने वाले की बेटी गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPCS का एग्जाम क्लियर किया है. इसमें उन्हाेंने 210वीं रैंक हासिल की है. अब गायत्री वर्मा इस सफलता के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. लगातार उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है.