UPPSC का रिजल्ट देखते ही पहुंच गए हनुमान मंदिर, फिर फूट-फूट कर रोए...जानिए कौन हैं ये शख्स!
Naib Tehsildar Success Story: UPPSC PCS 2024 रिजल्ट में नायब तहसीलदार बने आनंद राज की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां रिजल्ट देखते ही वह हनुमान मंदिर पहुंचे और भावुक होकर रो पड़े. गरीबी, पारिवारिक संकट और भाई की मौत जैसी कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. जानिए कैसे संघर्ष, साहित्य और मेहनत ने उन्हें सफलता तक पहुंचाया.
ADVERTISEMENT

Naib Tehsildar Success Story
जब एक लंबा संघर्ष अपने मुकाम तक पहुंचता है, तो चेहरे पर मुस्कान से पहले आंखों में आंसू आते हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के पीसीएस 2024 के परिणामों में कुछ ऐसी ही तस्वीर प्रयागराज से सामने आई है. नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए आनंद राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिजल्ट देखने के बाद सीधे हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान के चरणों में माथा टेक कर फूट-फूट कर रोने लगे.