UPSC 2025 Topper: शामली की बेटी का कमाल, कांधला की आस्था जैन ने UPSC में गाड़ा झंडा, हासिल की देश भर में 9वीं रैंक
UPSC 2025 Topper Aastha Jain: शामली के कांधला की आस्था जैन ने अपने तीसरे प्रयास में 9वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी 2025 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है.
ADVERTISEMENT

UPSC 2025 Topper Shamli Jain
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के छोटे से कस्बे कांधला में आज जश्न का माहौल है. वजह है कस्बे की अपनी बेटी आस्था जैन की ऐतिहासिक सफलता. आस्था ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की है. यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे शामली और कांधला के लिए गौरव का पल है.