अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC 2025 में 14वां रैंक लाकर कर दिया कमाल, मॉक इंटरव्यू में ऐसे दिए सवालों के जवाब

UPSC 2025 Topper Surabhi Yadav: अमरोहा की सुरभि यादव ने यूपीएससी 2025 में 14वीं रैंक हासिल कर मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतरता और अपने पिता की प्रेरणा को दिया है.

ADVERTISEMENT

सुरभि यादव
सुरभि यादव
google news

UPSC 2025 Topper Surabhi Yadav: कहते हैं कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती. अमरोहा के एक छोटे से गांव सांगा की रहने वाली सुरभि यादव ने इसे सच कर दिखाया है. सुरभि ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस कामयाबी ने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य साफ हो तो गांव की पगडंडियों से निकलकर दिल्ली के गलियारों तक पहुंचना नामुमकिन नहीं है.