बाराबंकी: सरकारी स्कूल से पढ़कर के सौरभ वर्मा यूपी दरोगा भर्ती में लाए रैंक-1, इंटरव्यू में बताई पढ़ने की रणनीति

UP SI Topper Saurabh Verma Interview: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में बाराबंकी के सौरभ वर्मा ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले सौरभ ने 160 में 154 सवाल सही किए. उनकी तैयारी, मॉक टेस्ट रणनीति और सफलता की कहानी अब लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी के सौरभ वर्मा बने यूपीएसआई टॉपर
बाराबंकी के सौरभ वर्मा बने यूपीएसआई टॉपर
Google CTA

UP SI Topper Interview :उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी किए गए यूपीएसआई (4543 पद) भर्ती परीक्षा के परिणाम में बाराबंकी जिले के एक छोटे से गांव के छात्र ने इतिहास रच दिया है. बाराबंकी के भनौली गांव के रहने वाले सौरभ वर्मा ने इस बेहद प्रतिस्पर्धी और हाई कट-ऑफ वाली परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहली रैंक (Rank 1) हासिल की है. 160 प्रश्नों में से 154 प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले सौरभ की यह सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है.