उरई सीट पर BJP लगाएगी हैट्रिक या सपा करेगी वापसी? समझें 2027 का सियासी समीकरण

बुंदेलखंड की उरई सुरक्षित सीट पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुकी बीजेपी 2027 में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त के दम पर सपा वापसी की कोशिश कर रही है.

ADVERTISEMENT

उरई सीट
उरई सीट
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। बुंदेलखंड के जालौन जिले की उरई (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. पिछले दो चुनाव- 2017 और 2022- से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और गौरी शंकर वर्मा विधायक हैं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार आए आंकड़ों ने विपक्षी खेमे में नई उम्मीद जगा दी है.