थप्पड़ खाकर भी निभाया फर्ज: जिस BJP नेता ने दरोगा को पीटा, भीड़ से बचाने के लिए वही SI ढाल बनकर खड़ा हुआ
Varanasi Police Assault Case: वाराणसी में नए साल के दिन सत्ता की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा पार्षद के बेटे ने नो-व्हीकल जोन में बाइक ले जाने से रोकने पर ऑन-ड्यूटी सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया और साथियों संग पिटाई की. हैरानी की बात यह रही कि बाद में उसी SI ने भीड़ के गुस्से से आरोपी को बचाया. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Varanasi Police Assault Case
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नए साल के पहले दिन उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सत्ता के नशे में चूर एक भाजपा नेता ने ऑन-ड्यूटी सब इंस्पेक्टर (SI) पर हाथ उठा दियाय मामला वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मनाल चौकी का है. यहां नो-व्हीकल जोन में जबरन बाइक ले जाने से रोकने पर भाजपा पार्षद के बेटे ने न केवल दरोगा को थप्पड़ मारा, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई भी कर दी. लेकिन जब गुस्साई भीड़ भाजपा पार्षद के बेटे पर टूटी तो इसी पुलिस वाले ने उन्हें बचाया और थाने लेकर पहुंच गया.