महिला से टकराई कार तो लोगों ने व्यापारी मनीष सिंह को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वाराणसी की इस घटना ने हिलाकर रख दिया

वाराणसी के फूलपुर में मामूली कार टक्कर के बाद उन्मादी भीड़ ने व्यापारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव, पुलिस ने 8 नामजद और अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भीड़ ने मनीष सिंह को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई.
google news

वाराणसी में एक कांड हो गया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. उन्मादी भीड़ ने एक व्यापारी की जान केवल इसलिए ले ली क्योंकि उनकी कार की टक्कर से एक महिला के पैरों पर चोट आ गई. मारपीट से बुरी तरह से घायल व्यापारी मनीष कुमार सिंह की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. उनके परिजन सड़क पर उतर गए हैं और बेटे के लिए इंसाफ मांग रहे हैं. मामले को नियंत्रण में लेने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.