वाराणसी: कॉलेज के लिए निकली थी श्रेया, घर नहीं लौटी... फिर प्रेमी के बाथरूम में मिली लाश,क्या है पूरा मामला?
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 18 अगस्त से लापता एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रेया उपाध्याय का सड़ा-गला शव उसके प्रेमी विवेक चौबे के किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ है. हत्या का आरोप प्रेमी पर लगा है जो वारदात के बाद से फरार है. पुलिस ने 4 टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Shreya Upadhyay Murder Varanasi
Shreya Upadhyay Murder Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रही एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रेया उपाध्याय का सड़ा-गला शव उसके प्रेमी के किराए के मकान के बाथरूम से बरामद किया गया है. इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.
