चिकन, स्नैक्स और शराब...वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल में चल रही थी कर्मचारियों की पार्टी, पकड़े जाने के बाद ये हुआ
Varanasi viral video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित दीनदयाल जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. पैथोलॉजी लैब के अंदर कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब ममाले में अस्पताल प्रशासन ने जांच की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Deen Dayal Hospital Varanasi Viral video
Deen Dayal Hospital Varanasi Viral video: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर समय समय पर सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ कर्मचारियों की वजह से इन दावों की पोल खुल जाती है. ताजा मामला वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल का है. यहां से कर्मचारियों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन की किरकिरी करा दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से अब अस्पताल में कुछ कर्मचारियाें के कामकाज के तरीकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या है पूरा मामला और कौन सा है वो वीडियो जिसके सामने आने के बाद से मचा है हड़कंप, चलिए जानते हैं इस खबर में...