बिहार का रहने वाला है गंगा में बीयर पी रहा था वायरल युवक, जानें इसके बारे में सबकुछ
वाराणसी के गंगा घाट पर सुबह के समय बिहार के एक युवक के गंगा स्नान के दौरान खुलेआम बीयर पीने का वीडियो वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी से एक बार फिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोक्षदायिनी और पवित्र मानी जाने वाली मां गंगा के आंचल को इस बार एक युवक ने अपनी शर्मनाक हरकत से मैला करने की कोशिश की है.