देवर-भाभी घर में थे अकेले…फिर हुआ कुछ ऐसा कि पड़ोसियों तक पहुंची चीख, अब घटना ने सबको चौंकाया

Devar Bhabhi Murder Case: वाराणसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल करता है. इस हत्याकांड की वजह प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद बताया जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 Devar Bhabhi Murder Case (सांकेतिक तस्वीर)
Devar Bhabhi Murder Case (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Varanasi Devar Bhabhi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक देवर पर अपनी ही सभी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मारने की आरोप लगा है. आरोपी की पहचान अमरजीत पटेल के रूप में हुई है. ये मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था. मामला पुलिस स्टेशन तक जा चुका था. हैरानी की बात ये है कि भाभी की हत्या की जानकारी खुद आरोपी ने पुलिस को दी और अपना जुर्म कबूल किया.