Varanasi Crime news: वाराणसी में लापता MSc छात्रा का शव कथित प्रेमी के किराए के मकान के बाथरूम से बरामद, पता चली ये कहानी
Varanasi Crime News: वाराणसी में 18 अगस्त से लापता MSc छात्रा श्रेया उपाध्याय का शव उसके कथित प्रेमी विवेक चौबे के बच्छाव स्थित किराए के मकान के बाथरूम से बरामद हुआ है. शव कई दिनों से पड़ा होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था. परिजनों ने विवेक पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में 4 टीमें लगा चुकी है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
वाराणसी के रोहनिया थाना इलाके से बीते दिनों गायब हुई एमएससी की एक छात्रा का शव उसके कथित प्रेमी के किराए वाले मकान के बाथरूम से बरामद हुआ है. शव काफी सड़ चुका था. परिजनों का आरोप है कि फरार युवक विवेक चौबे ने ही छात्रा की हत्या की है. पुलिस ने विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं.
