'मैं पीछे गई, वो फिर दोबारा'...जिस लड़की के सामने मनजीत ने सूर्य प्रताप सिंह को मारी गोलियां, उसने कैमरे पर बताई पूरी कहानी

Varanasi Up College Murder Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुए छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड का सबसे बड़ा राज अब सामने आ गया है. सीसीटीवी में दिखी निडर लड़की शिवानी सिंह ने पूरी घटना का सच बताया है. आखिर गोलीबारी के दौरान वह क्यों नहीं भागी और क्या देखा उसने, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Varanasi Surya Pratap Singh Murder
Varanasi Surya Pratap Singh Murder
google news

Varanasi Surya Pratap Singh Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में हुए छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गोलियां चलने के दौरान एक लड़की निडर होकर खड़ी नजर आ रही थी. अब वह चश्मदीद छात्रा शिवानी सिंह खुद कैमरे के सामने आई है. चश्मदीद शिवानी ने अब इस घटना का खौफनाक मंजर बताया है. इसके साथ उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.आपको बता दें कि इस घटना के बाद से लगातार इस मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं.