वाराणसी: 'कातिल का एनकाउंटर हो तभी...', बेटे की मौत पर पिता का फूटा गुस्सा, अंतिम संस्कार से इनकार!

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है. पिता ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

varanasi
varanasi
google news

वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. शुक्रवार रात पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के पिता ऋषिदेव सिंह ने अपने इकलौते बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, वे बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.