उत्तर प्रदेश के UP कॉलेज में छात्र को मारी गईं 8 गोलियां, मां ने जैसे ही देखी बेटे की लाश..चीखें गूंज गईं!

धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज परिसर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई. बीएससी (BSc) के एक छात्र की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने न सिर्फ कॉलेज प्रशासन बल्कि पूरी काशी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP कॉलेज में गोलीबारी
UP कॉलेज में गोलीबारी
google news

वाराणसी: यूपी कॉलेज का शांत परिसर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में मौजूद बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर एक हमलावर ने बेहद करीब से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावर ने सूर्य प्रताप की कनपटी और सीने पर एक के बाद एक 8 गोलियां उतार दीं जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.