वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को सरेआम 8 गोलियां मारी, चश्मदीद ने क्या बताया?

वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की सरेआम गोली मारी गई है. आर्ट फैकल्टी में हुई वारदात के बाद कैंपस में आगजनी और तनाव का माहौल है. छात्रों में भारी उबाल है. भारी पुलिस बल तैनात हैं और आरोपी फरार है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
छात्र को गोली लगने के बाद कॉलेज और आसपास मचा बवाल.
google news

Varanasi up college student murder: वाराणसी के शिवपुर इलाके में स्थित उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीएससी थर्ड सेमेस्टर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को कॉलेज के आर्ट फेकल्टी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि आर्ट फैकल्टी के सामाजिक विज्ञान विभाग में किसी बात को लेकर गोली मारी गई है. मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला है.