'5 मंजिला मठ, ऊपर स्विमिंग पूल और शीश महल'...क्या है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे इन आरोपों का सच? विद्या मठ की नीलमणि ने बताया सच
Swami Mukteshwaranand Saraswati Varanasi ashram vivad: वाराणसी के केदार घाट स्थित स्वामी मुक्तेश्वरानंद सरस्वती विद्या मठ पर कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिगों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज होने से हड़कंप मच गया है. इस बीच हमारे सहयोगी आज तक के पत्रकार वाराणसी स्थित उनके शंकराचार्य के मठ पर पहुंचे और वहां दिवंगत स्वामी स्वरूपानंद महाराज का करीबी माने जानी वालीं नीलमणि से बात की.
ADVERTISEMENT

Swami Mukteshwaranand Saraswati Vidya Math Varanasi
Swami Mukteshwaranand Saraswati Vidya Math Varanasi: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य और आज्ञत पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज हो गया है. इस बीच अब हमारे सहयोगी आज तक के पत्रकार वाराणसी स्थित उनके शंकराचार्य के मठ पर पहुंचे. ये वही मठ है जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसकी पांच मंजिला इमारत के ऊपर स्विमिंग पूल बना है और ये वही शीश महल है जहां बच्चों को ले जाया जाता था. इन आरोपों ने धार्मिक जगत में खलबली मचा दी है जिसके बाद आश्रम प्रबंधन की ओर से सफाई भी सामने आई. लेकिन अब आज तक के पत्रकार ने इस मामले में दिवंगत स्वामी स्वरूपानंद की बेहद करीबी नीलमणि से मामले पर बात कर सच्चाई जानने की कोशिश की.