Prayagraj: छात्रों के महाआंदोलन के बाद एक्शन में योगी सरकार, क्यों सील हुआ Exampur कोचिंग सेंटर?
प्रयागराज के मशहूर 'एग्जामपुर' कोचिंग सेंटर को प्रशासन द्वारा सील किए जाने की जानकारी दी गई है. यह कार्रवाई छात्रों के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में कोचिंग शिक्षकों के शामिल होने के बाद, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन का हवाला देकर की गई है.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान 'एग्जामपुर' (Exampur Coaching Center) को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) और अग्निशमन विभाग (Fire Department) द्वारा सील कर दिया गया है. कोचिंग सेंटर के मुख्य द्वार पर महत्वपूर्ण सूचना का नोटिस चस्पा कर दिया गया है और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. सुबह जब छात्र हमेशा की तरह पढ़ाई करने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए.