प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले हास्य कलाकार राहुल मिश्रा के साथ मथुरा में हो गया झोल, ई-रिक्शा वाला उड़ा ले गया उनका जोजो और जॉनी
Vrindavan Crime: वृंदावन में परिक्रमा कर लौट रहे देश के सुप्रसिद्ध वेंट्रिलोक्विस्ट राहुल मिश्रा का ट्रॉली बैग एक शातिर ई-रिक्शा चालक लेकर फरार हो गया, जिसमें उनके मशहूर पपेट्स जोजो और जॉनी रखे हुए थे.
ADVERTISEMENT

जॉनी-जोजो
उत्तर प्रदेश की पवित्र धर्मनगरी वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों की आड़ में पनप रहे अपराधी किस तरह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसका एक बेहद हैरान करने वाला और भावुक मामला सामने आया है. भारत के सुप्रसिद्ध वेंट्रिलोक्विस्ट (बिना होंठ हिलाए पेट से आवाज निकालने वाले कलाकार) राहुल मिश्रा इन दिनों वृंदावन में एक बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं. देर रात परिक्रमा कर लौटते समय एक शातिर ई-रिक्शा चालक उनका पूरा सामान लेकर रफूचक्कर हो गया. इस चोरी से कलाकार पूरी तरह टूट चुके हैं क्योंकि चोरी किए गए बैग में उनका कोई साधारण सामान नहीं, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी बसी थी.