'रात 3 बजे आश्रम पहुंचे...सुबह तक बाहर बैठे रहे', साधक रसिक दुलारी शरण की मौत पर जीजा सोनू पटेल ने खोले कई राज
वृंदावन में साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं. जीजा सोनू पटेल ने बताया कि परिवार रात 3 बजे आश्रम पहुंचा, लेकिन सुबह तक घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली. परिजनों के मुताबिक, तीन दिनों तक साधक से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी.
ADVERTISEMENT

vrindavan
मवृंदावन में साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले में अब परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं. मृतक के जीजा सोनू पटेल ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए जानकारी मिली थी कि वह गिर गए हैं और अस्पताल में उनका ऑपरेशन होना है. इसके बाद परिवार के लोग रात करीब 3 बजे वृंदावन पहुंचे.
