'क्या करेंगे आप...गोली मार देंगे?' सीएम योगी के बयान पर भड़के वारिस पठान ने किया पलटवार

सड़क पर नमाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने तीखा पलटवार किया है. पठान ने कहा कि मुसलमान 5 मिनट नमाज पढ़ लें तो लोगों को दिक्कत क्यों होती है? उन्होंने कांवड़ यात्रा और धार्मिक स्वतंत्रता का भी जिक्र किया. जानिए पूरा विवाद और सीएम योगी ने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर वारिस पठान ने दिया जवाब.
google news

'किसी को रास्ते में..धूप में...बारिश में नमाज पढ़ने का शौक नहीं है. मस्जिद में जगह कम है..उसके कारण कोई 5 मिनट रास्ते में नमाज पढ़ लिया तो आपको तकलीफ हो जती है क्या?' वरिस पठान ने सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर पलटवार करते हुए आगे कहा...'अरे हमने तो कभी ऑब्जेक्शन नहीं किया, हमारे हिंदू भाई कई बार ट्रेनों अंदर, एयरपोर्ट पर भजन करते हुए...प्रर्थना करते हुए देखा और हमने तो कभी आपत्ति नहीं उठाई. पर यहां जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं कि...नहीं हम हमारे हिसाब से करेंगे. अरे क्या करेंगे? '