पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता के साथ मारपीट के आरोप पर तमतमा गए अखिलेश यादव! भाजपा पर साध दिया निशाना
Akhilesh Yadav on WB Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने मतगणना के दौरान अपने साथ कथित दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. जानिए पूरे विवाद, आरोपों और सियासी प्रतिक्रियाओं की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी के आरोपों पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है. जहां एक तरफ भाजपा अपनी जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना के दौरान खुद के साथ मारपीट और धांधली के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय राजनीति का काला दिन करार दिया है.