महाकुंभ में ये क्या हो रहा? नहाती-कपड़े बदलती महिलाओं के चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर ऑनलाइन बेच रहे !
इंडिया टुडे के फैक्ट चेक में ये बात सामने आई है कि यहां नहा रही मां-बहनों-बेटियों के वीडियो और फोटोज चुपके से क्लिक किए जा रहे हैं. हद तो तब हो रही है जब भारी भीड़ में मजबूर महिला श्रद्धालु कपड़े बदल रही हैं तब चुपके से वीडियो बनाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
आस्था के महाकुंभ से चिंताजनक खबर आई है. ये खबर सनातन को शर्मसार करने वाली है. अभी तक महाकुंभ में भारी भीड़ और अव्यवस्था के अलावा गंगा का गंदा हो रहा पानी लोगों को चिंता में डाल रहा था. अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो होश उड़ाने वाली है. नारी सम्मान को घात पहुंचाने का काम महाकुंभ में धड़ल्ले से हो रहा है.