Explained: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आखिर किन 8 लोगों पर हुई FIR, कौन क्या करता था..पूरी कर्म कुंडली देखिए?

अयोध्या राम मंदिर के दान कक्ष में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और चंदे की चोरी का मामला सामने आया है. एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चंपत राय के पूर्व ड्राइवर और एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी समेत 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir donation theft
Ram Mandir donation theft
google news

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में गड़बड़ी को लेकर पहली बार गुरुवार को आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज की गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर यह शिकायत दर्ज की गई है. इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. SIT अब आरोपियों की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है.