कौन हैं दीपिका आनंद? BSP में आकाश आनंद के बाद है जिनके नाम की हो रही है चर्चा, क्या संभालेंगी पार्टी की कमान?
Who is Deepika Anand: बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भतीजी दीपिका आनंद का जिक्र करने के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है. आकाश आनंद को किनारे करने के बाद क्या दीपिका बीएसपी का नया चेहरा बनेंगी. जानिए लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रही दीपिका आनंद का पूरा सच और मायावती का सियासी प्लान.
ADVERTISEMENT

आकाश आनंद के बाद बीएसपी में दीपिका आनंद की चर्चा तेज
Deepika Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती के हालिया बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है. आकाश आनंद को पार्टी के अहम पदों से हटाने के बाद मायावती ने स्पष्ट किया है कि वह अपने किसी भी भाई के बेटों को भविष्य में राजनीति या पार्टी पद की जिम्मेदारी नहीं देंगी. हालांकि इसी बयान के बीच मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की इकलौती बेटी दीपिका आनंद का जिक्र कर नए सियासी कयासों को जन्म दे दिया है.
