कौन हैं Galgotia University वाली प्रोफेसर नेहा सिंह? क्या यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती छुपाने के लिए बना दिया 'बलि का बकरा'?
Galgotias University professor Neha Sing: Galgotias University की प्रोफेसर नेहा सिंह AI समिट में एक रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी का इनोवेशन बताने के बाद विवादों में आ गईं, जबकि वह मॉडल चीनी कंपनी Unitree Robotics का निकला. विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने उनसे पल्ला झाड़ लिया, और अब नेहा सिंह का करियर सवालों के घेरे में है.
ADVERTISEMENT

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद
पिछले 72 घंटे से नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह वायरल हो रखी हैं. लोग गुस्सा निकाल रहे हैं, मजाक उड़ा रहे हैं, मीम बना रहे हैं. विवाद से परे कहानी एक ऐसे प्रोफेशनल की है जिसने कम्युनिकेशन-पीआर की दुनिया में मेहनत से पहचान बनाई. प्रोफेशनल कमिटमेंट के तरह अपनी ऑर्गनाइजेशन की ब्रैंडिंग करते हुए जान बूझकर या गलती से कुछ ऐसा बोल गई कि सरकार भी चिढ़ गई, ऑर्गनाइजेशन भी अनअथॉराइज्ड करार दिया गया. अब पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वाट लगी है.
