कौन हैं अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह? जिन्होंने सीएम योगी के समर्थन में दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा विवाद अब प्रशासनिक संकट बनता दिख रहा है. अयोध्या में तैनात GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया. उनका अपनी पत्नी से फोन पर बात का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलिए खबर में जानते हैं कि कौन हैं प्रशांत कुमार सिंह.

ADVERTISEMENT

The GST Deputy Commissioner of Ayodhya has resigned.
अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा
google news

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है. अब यह विवाद प्रशासनिक हलकों तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अयोध्या में तैनात GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी से वे गहराई से आहत हैं. उन्होंने कहा जिस प्रदेश का नमक और रोटी खाता हूं जिस सरकार के वेतन से मेरा परिवार चलता है उसी प्रदेश के मुख्यमंत्री का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जाए, यह मुझे स्वीकार नहीं. मैं रोबोट नहीं हूं, मेरे भीतर भी संवेदनाएं हैं.