कौन हैं ट्विशा शर्मा की पूर्व जज सास गिरीबाला सिंह… जिनके आरोपों ने हाई-प्रोफाइल केस में मचा दी सनसनी?

Who is Judge Giribala Singh: नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज सास गिरीबाला सिंह और सेना में मेजर भाई के बीच रसूख की जंग छिड़ गई है. सास ने मृत बहू पर ड्रग्स एडिक्ट होने का आरोप लगाया है, वहीं आरोपी वकील पति समर सिंह फरार है जिस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है.

ADVERTISEMENT

पूर्व जज सास ने मृत बहू पर लगाए आरोप
पूर्व जज सास ने मृत बहू पर लगाए आरोप
google news

Twisha Sharma Case Update: नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब दो बेहद रसूखदार परिवारों के बीच की बड़ी कानूनी और सामाजिक जंग बन चुका है. एक तरफ देश की सेवा में तैनात सेना के अफसर का परिवार है तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश न्यायपालिका की पूर्व जज का रसूख. ट्विशा की मौत के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच गंभीर आरोपों का दौर जारी है. जहां लड़की के मायके वाले इसे उत्पीड़न और हत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं लड़के पक्ष की तरफ से मृतका पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं.