कौन हैं 18 साल की प्रतीक्षा यादव, जिन्होंने लखनऊ में आल्हा गाकर अखिलेश यादव के मंच पर बटोरीं खूब तालियां?
Mahoba Aalha Singer Prateeksha Yadav News: लखनऊ में अखिलेश यादव के मंच पर महोबा की 18 साल की आल्हा गायिका प्रतीक्षा यादव ने अपनी आवाज से समां बांध दिया. 'धरती पुत्र मुलायम सिंह सा एक बार फिर नेता दो' गाकर प्रतीक्षा ने अखिलेश यादव का दिल जीत लिया. जानिए बुंदेलखंड की इस प्रतिभावान लोक गायिका की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव के मंच पर छाई महोबा की 18 साल की प्रतीक्षा यादव
Prateeksha Yadav Mahoba: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उठी एक आवाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल, सपा चीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में जब महोबा की रहने वाली 18 वर्षीय लोक गायिका प्रतीक्षा यादव ने अपनी बुलंद आवाज में आल्हा गायन शुरू किया तो वहां मौजूद लोग सियासत की बातें भूलकर लोक कला के रंग में डूब गए. प्रतीक्षा के गायन से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने न सिर्फ कई बार तालियां बजाईं, बल्कि उन्हें दोबारा मंच पर बुलाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर लिखा आल्हा दोबारा सुना.
