कौन हैं प्रोफेसर तारिक मंसूर और बासित अली? जानिए BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी
Who is Tariq Mansoor: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख पसमांदा मुस्लिम चेहरों-प्रोफेसर तारिक मंसूर और बासित अली को बड़ी जिम्मेदारी दी है. एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. जानिए इनके बारे में...
ADVERTISEMENT

प्रोफेसर तारिक मंसूर और बासित अली
Prof Tariq Mansoor BJP Vice President: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. पार्टी की इस नई टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को जगह मिली है, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा दो प्रमुख मुस्लिम चेहरों-प्रोफेसर तारिक मंसूर और बासित अली की हो रही है. दोनों नेता पसमांदा मुस्लिम समुदाय से आते हैं. बता दें कि यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में चुनाव पहले पार्टी के नेशनल टीम में हुई इस एंट्री को यूपी बीजेपी के 'पसमांदा कार्ड' से जोड़कर देखा जा रहा हे.
