CM योगी की तारीफ करने पर सपा ने निकाला, अब पंकज चौधरी ने यूपी बीजेपी संगठन में पूजा पाल को दिया बड़ा पद

उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई कार्यकारिणी में समाजवादी पार्टी की बागी नेता पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, पति राजू पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद से उनकी पुरानी दुश्मनी रही है. सीएम योगी की तारीफ करने पर सपा से निकाले जाने के बाद अब उन्हें बीजेपी में यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Who is Puja Pal: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने यूपी के लिए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. इस नई लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला और बड़ा नाम पूजा पाल का है. समाजवादी पार्टी (SP) की बागी नेता पूजा पाल को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल को बीजेपी संगठन में यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है.