कौन है सत्यम पंडित, जिसका जंतर-मंतर जा रहे छात्रों से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है? जानिए पूरा बैकग्राउंड
Satyam Pandit Viral Video: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के दौरान दो युवाओं से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सत्यम पंडित फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. आखिर सत्यम पंडित कौन है और उसका नाम पहले किन विवादों से जुड़ चुका है, जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

कौन है सत्यम पंडित? जानिए पूरा बैकग्राउंड
Ghaziabad Satyam Pandit Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में समाप्त हुए छात्र आंदोलन के दौरान दो युवाओं के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जा रहे थे. वीडियो में सत्यम पंडित नाम का एक युवक दोनों छात्रों को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है. वो उनसे बहस करते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज करता है और उन्हें प्रदर्शन में जाने से रोकने की कोशिश दिख रहा है.
