कानपुर में कीचड़ पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करने वाला शख्स कौन? सामने आई गई पूरी कहानी
Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से कीचड़ के पानी में लेटकर प्रदर्शन करने का एक अनोखा वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पिता अपने बच्ची और अन्य स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सड़क ठीक करने की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT

कीचड़ वाले पानी में लेटकर किया अनोखा प्रदर्शन
Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर कीचड़ के पानी में लेटकर प्रदर्शन कर रहा है. उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सड़क ठीक करने की जाए. इस दौरान शख्स ने वीडियो में "भारत माता की जय' के नारे भी लगाते हुए नजर आए.