कौन है हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी, जिसने बागपत में व्यापारी बाप-बेटे को मारी थी गोली? अब उसकी मौत के बाद पता चली ये कहानी 

Baghpat Varun Luhari: उत्तर प्रदेश के बागपत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जानिए कौन था वरुण लुहारी, कैसे शुरू हुई 10 साल पुरानी दुश्मनी और अपराध की दुनिया में उसकी एंट्री की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Varun Luhari
Varun Luhari
google news

उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में इस वक्त दहशत फैल गई जब मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. NH- 709B पर स्थित बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के पास हुए हमले में टेंट व्यवसायी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की मौत हो गई. वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहार को गुस्साई भीड़ ने मौके पर घेर लिया और फिर जमकर पिटाई की. इसी बीच किसी शख्स ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है. अब उसकी मौत के बाद पूरी कहानी सामने आई कि आखिर यह विवाद कैसे शुरू हुआ. विस्तार से जानिए कौन हैं हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और मामले की पूरी कहानी.