राहुल गांधी पर कोर्ट ने क्यों लगाया 200 रुपये का जुर्माना? जानें पूरा मामला
Fine on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लखनऊ की एसीजेएम-27 कोर्ट ने 200 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना उनकी कोर्ट में व्यक्तिगत हाजिरी माफ करने के एवज में लगाया गया है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Fine on Rahul Gandhi:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लखनऊ की एसीजेएम-27 कोर्ट ने 200 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना उनकी कोर्ट में व्यक्तिगत हाजिरी माफ करने के एवज में लगाया गया है. कोर्ट ने यह राशि शिकायतकर्ता वकील नृपेंद्र पांडे को देने का आदेश दिया है. इसके साथ ही, राहुल गांधी को 14 अप्रैल 2025 को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है. कोर्ट ने चेतावनी दी है कि इस तारीख पर उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
