मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को क्यों हटाया? असली कहानी जानिए...

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताते हुए पार्टी के प्रमुख पदों से हटा दिया है, ताकि विपक्षी चालों से बसपा को नुकसान न पहुंचे. इसके अलावा, यह रिपोर्ट यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर एनडीए और इंडिया गठबंधन में जारी सीट बंटवारे की खींचतान को भी दर्शाती है.

ADVERTISEMENT

Mayawati BSP News
Mayawati BSP News
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भीतर एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारियों से रोकते हुए उन्हें सार्वजनिक तौर पर एक बार फिर 'इमैच्योर' (अपरिपक्व) करार दिया है.