यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर क्यों लगा ब्रेक! UPPCL ने जारी किया नया आदेश

उत्तर प्रदेश में पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर UPPCL ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. उपभोक्ताओं के भारी विरोध और तकनीकी शिकायतों को देखते हुए सरकार ने एक जांच कमेटी बनाई है.

ADVERTISEMENT

Smart Meter
Smart Meter
google news

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पूरे प्रदेश में पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती.