पत्नी को अश्लील रील बनाने से रोका तो पति पर कर दिया चाकू से हमला! वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad news: गाजियाबाद के लोनी में पति-पत्नी का विवाद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया. पति ने पत्नी पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील बनाने, चाकू से हमला करने और झूठे केस में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad news
Ghaziabad news
Google CTA

Ghaziabad news: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के अशोक विहार इलाके के रहने वाले अनीस ने अपनी पत्नी ईशरत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अनीस का कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील बनाती है. अनीस के अनुसार जब वो इसका विरोध करता है तो पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देती है. मामले में अब अनीस ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.