फैमिली के सामने महिलाओं को गंदी इशारे करने वाले पर पुलिस का एक्शन, नोएडा में वायरल VIDEO के बाद गिरफ्तारी
नोएडा के पर्थला ब्रिज पर कुछ नशे में धुत युवकों ने कार से एक परिवार का पीछा करते हुए महिलाओं को फ्लाइंग किस और अश्लील इशारे किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

नोएडा में गुंडागर्दी
Man Flying Kisses Woman Noida: दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल कल से सोशल मीडिया पर कुछ युवकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें पर्थला सिग्नेचर ब्रिज पर कुछ युवकों ने अपनी कार से एक परिवार का पीछा किया और कार में बैठी महिलाओं को 'फ्लाइंग किस' देते हुए अश्लील इशारे किए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नोएडा पुलिस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. जिसे बादल नोएडा पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.