बच्चे की चिंता में ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ती रही महिला, दो बार फिसली.. लेकिन किसी ने नहीं की मदद, आगरा कैंट का ये वीडियो कर देगा इमोशनल

Agra Viral Video: आगरा कैंट स्टेशन पर पानी लेने उतरी एक महिला की ट्रेन छूटने लगी तो वह बच्चे की चिंता में चलती ट्रेन पकड़ने दौड़ पड़ी और दो बार गिरने के बाद तीसरी कोशिश में चढ़ सकी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से बचने की सख्त चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

वायरल वीडियो
वायरल वीडियो
google news

Agra Viral Video: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला प्लेटफॉर्म पर पानी लेने के लिए उतरी थी. इसी दौरान ट्रेन ने अचानक चलना शुरू कर दिया. महिला का छोटा बच्चा पहले से ही ट्रेन के अंदर था. जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, महिला घबरा गई और बिना समय गंवाए दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश करने लगी.