यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिला शव सोनाली का निकला, AI की मदद से हुई पहचान फिर हाथों पर टैटू और हत्या की कहानी पता चली
आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली युवती सोनाली की लाश को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बॉयफ्रेंड सनी ने दिल्ली में हत्या कर शव फेंका था. युवती का चेहरा बिगाड़ दिया था ताकि पहचान न हो सके. पुलिस ने AI की मदद ये युवती की पहचान की है.
ADVERTISEMENT

युवती के डेड बॉडी के बिगड़ चुके चेहरे को AI की मदद से पहचाना गया.
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने उनको हत्या की पूरी कहानी बता दी है. इस पूरे केस की खास बात ये रही कि आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस यानी AI की बड़ी भूमिका रही.