यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, पहले आई जलने की बदबू, फिर उठीं लपटें; 9 की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में देर रात भीषण आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई. FIR में चालक और परिचालक पर लापरवाही के आरोप हैं.

ADVERTISEMENT

Yamuna Expressway Bus Fire
Yamuna Expressway Bus Fire
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को घेर लिया. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई. कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई.