यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से घटेगी वाहनों की रफ्तार, जान लीजिए नहीं तो भरना पड़ेगा चालाना !

सर्दी और कोहरे के कारण विजिबिलिटी को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है.

ADVERTISEMENT

यमुना एक्सप्रेसवे पर कम होने जा रही स्पीड लिमिट.
यमुना एक्सप्रेसवे पर कम होने जा रही स्पीड लिमिट.
Google CTA

सर्दी ने दस्तक दे दी है. शाम ढलते ही आसमान में हल्की धुंध छाने लगी है. खुले इलाकों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है. ऐसे में विजिबिलिटी को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार को घटाया गया है.  प्राधिकरण ने 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का का फैसला किया है. इसे लेकर प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को लेटर जारी कर दिया है और इस संबंध में तैयारियों के लिए भी निर्देश जारी कर दिया है.  स्पीड लिमिट क्रॉस करने पर भारी-भरकम चालान का सामना करना पड़ सकता है. 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देश के तहत नई गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएंगे. साथ ही समाचारों के जरिए वाहन चालकों को इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके तहत एक्सप्रेसवे के एंट्री-एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और रोड साइड फैसिलिटी पर पंपलेट भी बांटे जाएंगे. 

टोल प्लाजा पर होगा अनाउंसमेंट 

प्राधिकरण टोल प्लाजा पर नई गति सीमा और सुरक्षा उपायों को लेकर अनाउंसमेंट भी कराएगा.  एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और अन्य प्रमुख स्थानों पर बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे. 

रिफ्लेक्टिव टेप की चमक पड़ी फीकी 

कई स्थानों पर बोर्ड पर रिफ्लेक्टिव टेप की चमक फीकी पड़ गई है. रिफ्लेक्टिव टेप पर गाड़ियों की लाइट पड़ने पर वे चमकती हैं पर फीकी पड़ जाने से चमक काफी हल्की हो गई है. इसके कारण रात के समय एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त रोशनी और दृश्यता नहीं मिल पाती. ऐसे में तत्काल नए रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट लगाने के लिए भी कहा गया है. 

वीकेंड पर बढ़ता है एक्सप्रेसवे पर दबाव

शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. इसे देखते हुए प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर ऐसी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. जेपी इंफ्राटेक को पहले जारी किए गए सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपने को कहा गया है. गौरतलब है कि हर साल 15 दिसंबर से एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम किया जाता था, लेकिन इस बार कोहरा जल्दी होने की वजह से इसे 25 नवंबर से ही लागू किया जा रहा है.

अब बस 3 घंटे में पहुंचे पटना से पूर्णिया, जानें नए एक्सप्रेसवे का पूरा रूट