जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच पूर्व BJP विधायक की बेटी यशस्वी राजे संग बदसलूकी, खुद बताई अपनी आपबीती!
Yashasvi Raje Singh News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है. जानिए यशस्वी राजे ने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या दावा किया, भगदड़ के दौरान क्या हुआ, वॉलंटियर्स पर लगाए गए आरोप, पिता विक्रम सिंह का बयान और इस पूरे मामले की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Yashasvi Raje Singh
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 24 जुलाई को आयोजित छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है. यह आरोप उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने लगाए हैं. यशस्वी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक अज्ञात शख्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना का खुलासा किया है. वहीं, इस मामले पर जब उनके पिता और पूर्व विधायक विक्रम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
