'प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो...', सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम योगी ने दी सीधी चेतावनी!

Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने साफ कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं, धार्मिक आयोजन के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि अगर संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़िए, लेकिन सड़क जाम नहीं होने देंगे. जानिए सीएम योगी ने क्या-कुछ कहा.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Statement
Yogi Adityanath Statement
google news

Yogi on Namaz: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ऐसा बयान दिया है जिसने राज्य के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं छेड़ दी है. लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि प्रदेश में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. उन्होंने मंच से साफ कहा कि, सड़क लोगों के चलने के लिए है और इसलिए किसी को सड़क रोकने का अधिकार नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि अगर जगह कम हो रही है तो शिफ्ट में पढ़िए या अपने तय धार्मिक स्थलों पर ही नमाज पढ़े. सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि वो किसी से अराजकता नहीं फैलने देंगे. विस्तार से जानिए पूरी बात.